BREAKING

गुड़िया हत्याकांड में गिरफ्तार लालमन विश्वकर्मा रिहा

Jan Dhamaka Times

 


न्यायालय के आदेश के बाद जिला कारागार से मिली रिहाई, विवेचना में प्रत्यक्ष या परिस्थितिजन्य साक्ष्य नहीं मिलने का उल्लेख

रिपोर्ट- विवेक त्रिपाठी

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में हुए चर्चित गुड़िया हत्याकांड की विवेचना के दौरान गिरफ्तार किए गए कारपेंटर लालमन विश्वकर्मा पुत्र जीतू विश्वकर्मा को न्यायालय के आदेश के बाद जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। करीब 10 दिन बाद लालमन के घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

15 सितंबर 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट नंबर-11, जौनपुर द्वारा पारित आदेश में विवेचना के दौरान उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, आदेश में कहा गया है कि उपलब्ध साक्ष्यों में लालमन विश्वकर्मा की घटना में संलिप्तता से संबंधित प्रत्यक्ष अथवा परिस्थितिजन्य साक्ष्य सामने नहीं आया।


मृतका के पति के बयान का भी उल्लेख

न्यायालय के आदेश में विवेचना के दौरान मृतका के परिजनों एवं अन्य लोगों के दर्ज किए गए बयानों का भी उल्लेख है। इसमें मृतका के पति के बयान का जिक्र किया गया है, जिसके अनुसार घटना के समय लालमन विश्वकर्मा मौके पर मौजूद नहीं था, बल्कि खेत में काम कर रहा था।

इसके बाद विवेचना में विनय कुमार यादव पुत्र इंद्रदेव यादव, निवासी सैद पनौली की संलिप्तता पाए जाने की बात सामने आई, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

घर पहुंचते ही परिजनों ने ली राहत की सांस

रिहाई के बाद लालमन विश्वकर्मा के घर पहुंचने पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने कहा कि उन्हें शुरू से ही निष्पक्ष जांच और न्याय व्यवस्था पर भरोसा था।

लालमन की पत्नी ने कहा, “मुझे प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था। मुझे न्याय मिला। मैं उन सभी मीडिया बंधुओं का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरी बात प्रशासन तक पहुंचाने में मदद की।”

परिजनों का कहना है कि उन्हें विश्वास था कि निष्पक्ष विवेचना के दौरान वास्तविक तथ्य सामने आएंगे।

विवेचना अभी जारी

गुड़िया हत्याकांड की विवेचना अभी जारी है। लालमन विश्वकर्मा की रिहाई का आधार न्यायालय में प्रस्तुत एवं उपलब्ध साक्ष्यों से संबंधित आदेश है। मामले में अंतिम निष्कर्ष विवेचना पूरी होने और सक्षम न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

लालमन की रिहाई के बाद उसकी गिरफ्तारी और शुरुआती विवेचना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!