समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मजदूर पंचायत का आयोजन कर रही हैं। जिसकी शुरुआत जनपद वाराणसी के विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी से प्रारंभ हुई।
मजदूर पंचायत के वाराणसी प्रभारी डॉ अमित यादव जी राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय मजदूर नेता स्वर्गीय चौधरी रामाशंकर यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित गया। इस मजदूर पंचायत का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव टाइगर ने किया एवं संचालन सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश यादव ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अमित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलाव तथा मजदूर विरोधी चार लेबर कोड जैसे फैसलों से स्पष्ट हैं कि मोदी सरकार मजदूरों की हितैषी नहीं हैं। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए समाजवादी लोगों को आगे आना होगा। उत्तर प्रदेश के मजदूरों के हक, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए समाजवादी मजदूर सभा कृत संकल्पित हैं।
समाजवादी मजदूर सभा का एक एक कार्यकर्ता मा० श्री अखिलेश यादव जी का सच्चा सिपाही हैं और उन्हें वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में मनोज कुमार शर्मा, रमाशंकर चौहान, धनंजय चौहान, लाल बाबू मौर्य, प्रदीप जायसवाल, रामबली प्रजापति, शैलेश चौबे, रोहित कुमार बिंद, आलोक कुमार पटेल, दीपक यादव काजू, नीलिमा देवी, सुषमा देवी, सुरेश यादव, विजय कुमार डॉ रोहित यादव, सुनील, मुन्ना लाल यादव इत्यादि उपस्थित रहें।
