जनपद जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम सभा खम्मौर के ग्राम प्रधान डॉ राम जनम यादव जिनका विगत दिनों में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी । उनके आवास पर शुक्रवार को पहुंच कर उनकी पत्नी गीता को पंचायत कल्याण कोष से 10 लाख रूपये का चेक दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनपद जौनपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल का विकास करते हुए सड़क यातायात व्यवस्था को बेहतर करने पर लगी हुई है।
गरीब , असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा मदद कर रही है । लोगों को उनके ही जिले में रोजगार के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य लोग रहे।


