BREAKING

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरुवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन, कायाकल्प समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में जिलाधिकारी द्वारा  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अध्यापक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए जिले के समस्त अधिकारियों से जनपद के समस्त विद्यालयों का एक ही दिन में तथा माह में 03 बार बृहद निरीक्षण कराये जाने व निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये अध्यापकों का नो वर्क-नो पे के आधार पर निरीक्षण तिथि का वेतन बाधित किया जाने एवं ग्रीष्मावकाश के उपरान्त विद्यालयों में छात्र उपस्थिति में सुधार करने के लिए निर्देश दिया गया। आगामी माह में सपोर्टिव सुपरविजन की समीक्षा हेतु ए0आर0पी को भी बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होने, जिला स्तरीय टास्क फोर्स सदस्य एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण ससमय पूर्ण करने एवं विद्यालय निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करें, अपने शैक्षिक, प्रशासनिक अनुभवों को साझा करें, जिससे छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत हो।   

 जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यालयों में आर0टी0ई0 के अन्तर्गत प्रवेश नहीं दिया गया है, उनके मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही प्रस्तावित करने एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर चिन्ह्ति दिव्यांग/विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करवाने, प्रेरणा पोर्टल पर प्रदर्शित नामांकन प्रगति में डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि हस्तांतरण हेतु डिलीटेड स्टूडेन्ट्स 6601 का विकास खण्डवार व छात्रवार विवरण प्रस्तुत करने तथा जिला स्तर पर डिलीटेड स्टूडेन्ट्स 6601 रहने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं 400 से अधिक वाले स्टूडेन्ट्स डिलीट करने वाले विकास खण्ड - बरसठी, करंजाकला, रामपुर एवं शाहगंज के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस निर्गत किये जाने का निर्देश दिया। 


विद्यालयों में नामांकन वृद्वि हेतु ग्रीष्मावकाश के उपरान्त स्कूल चलो अभियान से जिले के समस्त अधिकारियों को जोड़ने तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकास खण्ड के समस्त विद्यालयों के सेवित क्षेत्रों में स्वयं जाकर अभिभावकों से डोर टू डोर सम्पर्क करने एवं विद्यालयों में प्रार्थना सभा में दैनिक समाचार पत्र की नॉन पॉलिटिकल खबरों का वाचन किया जाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुक रीडिंग हैबिट, ए0आई0 के बारे में व्याहारिक ज्ञान, क्लाईमेट चेंज, कृषि एवं स्वच्छता इत्यादि के बारे में बताते हुए आवश्यक गतिविधियों के साथ बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान व सकारात्मक विचारधाराओं से जोड़ने पर जोर दिया साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय समय में कोई भी बच्चा विद्यालय के बाहर नहीं रहना चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सकें। 

आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत विद्यालयों में विद्युत पोल, ट्रासफार्मर की फेसिंग एवं अर्थिंग की जॉच, विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजरने वाले तार को विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर तत्काल हटवाने के लिए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर एस0डी0ओ0 के माध्यम से 16 जून, 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। विद्यालयों में बाउड्रीवाल उपलब्ध नहीं है ऐसे विद्यालयों में बाउड्रीवाल का निर्माण समस्त परिषदीय विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष एवं शौचालय की साफ-सफाई एवं विद्यालय समय में शौचालय खुला एवं क्रियाशील स्थिति में होना चाहिए तथा विशेष कर विद्यालय समयावधि में शौचालय में ताला न बन्द न होने की बात कही। 

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!