BREAKING

मारपीट के सात आरोपी गिरफ्तार

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को अलग अलग विवाद व मारपीट में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।सभी का चालान भेज दिया गया।क्षेत्र के पौना गांव में जमीन बटवारे को लेकर लाल साहब यादव व सूबेदार यादव पुत्रगण स्वर्गीय इंद्रजीत यादव तथा वीरेंद्र यादव पुत्र दुर्गाप्रसाद यादव के बीच विवाद तथा मारपीट हो गयी।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंचकर तीनो को हिरासत में ले लिया।इसी प्रकार सरैया गांव में विवादित जमीन पर निर्माण करने पर मारपीट हो गयी।पुलिस ने वहां से राजू गौतम पुत्र स्वर्गीय नन्दलाल गौतमव अरुण कुमार गौतम पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल तथा भुनगा देवी पत्नी स्वर्गीय संतलाल को हिरासत में ले लिया।तीसरी घटना हौज गांव विवाद कर रहे अकरम शेख पुत्र अब्दुल शेख को गिरफ्तार किया गया।सभी का चालान भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!