BREAKING

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के बदलपुर गांव में ग्राम सभा की बंजर जमीन पर एक अधिवक्ता ने अवैध कब्जा कर लिया है।गुरुवार को ग्राम प्रधान संजय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उक्त अधिवक्ता पर सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने,फर्जी दस्तावेज बनाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र  शिकायत की है। बदलपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के गाटा संख्या 276 की बंजर भूमि पर सुजीत कुमार यादव पुत्र श्यामनाथ यादव ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। यह भूमि ग्राम सभा की है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी सुजीत कुमार यादव पेशे से अधिवक्ता हैं और कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन पर ग्रामीणों की जमीनों पर भी फर्जी कागजात बनाकर कब्जा जमाने का आरोप है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सुजीत कुमार यादव उन्हें घरों को गिराने की धमकी दे रहे हैं और नए निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। वह ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने और उनके घर गिराने की धमकी भी देते हैं, यदि वे शिकायत करते हैं।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने, सुजीत कुमार यादव के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, फर्जी कागजात बनाने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और उच्च-स्तरीय जांच पूरी होने तक उनके अधिवक्ता पेशे पर रोक लगाने की भी अपील की है।शिकायतकर्ताओं में अरुण कुमार यादव, संजय सिंह, देवराज सिंह, बांकेलाल यादव, दयाराम यादव, जंगी यादव, देवराज यादव, रामहरण यादव, जियाराम यादव, भगेलू यादव, सतिराम यादव, वैद्यनाथ यादव, राजेश यादव, रत्तीराम यादव और रामायण सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!