BREAKING

युवक ने लगाया फर्जी आरोपी बनाने का आरोप

Jan Dhamaka Times


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पुरातेजी गांव निवासी युवक ने खुद को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।पीड़ित सुधांशु पुत्र वेदप्रकाश का कहना है कि जिस दिन उसे मामले में आरोपी बनाया गया, उस दिन वह जौनपुर में मौजूद ही नहीं था। वह अपने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के सिलसिले में महाराष्ट्र के देवलापार ( श्रीनगर कन्याकुमारी हाईवे) गया हुआ था। उसके पास यात्रा से जुड़े कई ठोस साक्ष्य भी मौजूद हैं, जो यह साबित करते हैं कि घटना के दिन वह शहर से बाहर था। पीड़ित के अनुसार, गांव में आबादी की जमीन को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें उसका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद उसे साजिशन मुकदमे में नामजद कर दिया गया।उसने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष का बेटा पुलिस विभाग में दूसरे जनपद में सीओ (क्षेत्राधिकारी) के पद पर तैनात है। उसी के प्रभाव और दबाव में स्थानीय पुलिस ने राजनीतिक द्वेष की भावना से उसे फर्जी तरीके से केस में फंसा दिया, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सच्चाई के आधार पर उसे मुकदमे से मुक्त किया जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!