अजय यादव ने जनपद का मान महाराष्ट्र में बढ़ाया:सपा
जनपद जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र बदलापुर के ग्राम रमदेईया निवासी अजय यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबु आसिम आजमी द्वारा समाजवादी महाराष्ट्र प्रदेश का पुनः उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रथम जनपद आगमन पर नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अजय यादव का जनपद की तरफ से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव महासचिव आरिफ हबीब ने बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।तत्पश्चात उपस्थित सपाजनों ने क्रमवार माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि आज आप द्वारा स्वागत सम्मान किया जाना मेरे लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल है।आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र बड़ी भूमिका निभाएगाऔर उत्तर प्रदेश में पीडीए सरकार बनेगी।उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी।शानदार, भव्य स्वागत अभिनंदन के लिए अजय यादव ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि जब भी जौनपुर के लोगों को महाराष्ट्र प्रदेश में किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ी अजय यादव ने पूरी मदद करने का काम किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया तथा कार्यक्रम आयोजक संदीप यादव, प्रदीप यादव अमरबहादुर यादव लंबू ने आभार व्यक्त किया।
Tags