BREAKING

ठीक किया गया विद्युत प्रवाहित टूटा खंभा - तार

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के दरीबा वार्ड की सभासद सुलाबी देवी उनके प्रतिनिधि संजय राजभर ने विद्युत वितरण खण्ड-चतुर्थ के जिम्मेदार अधिकारियों पर लिखित रूप से अवगत कराने के बावजूद जफराबाद विद्युत प्रवाहित टूटे हुए खंभों व तारों को दुरूस्त न किये जाने का आरोप लगाया है। सभासद सुलाबी देवी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पाॅच माह पूर्व दरीबा वार्ड में रमेश राजभर एवं सूबेदार राजभर के घर के पास लगे विद्युत खम्भे जर्जर होने के कारण टूटकर गिर गये हैं, जिसमें विद्युत सप्लाई चालू है। उन्होंने बताया कि इसी खंभे से विद्युत उपभोक्ताओं के तार भी जुड़े हुए हैं और आगामी मई माह में शादी भी है जहां पर काफी लोग जुटेंगे। जफराबाद में लगने विद्युत कैम्प में कई बार अधिकारियों को उक्त प्रकरण के संदर्भ में बताया गया तथा उनके कहने पर ही विद्युत में जाकर बीते छः दिसम्बर को लिखित रूप से अवगत भी कराया गया परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है, जिससे प्रायः घटना की आशंका बनी रहती है। यदि इसे समय रहते विद्युत विभाग द्वारा ठीक नही कराया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!