BREAKING

अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में बी0आर0पी0इण्टर कालेज, जौनपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किये गये।

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में शासन की मन्शानुसार 16 अप्रैल 2026 को बी0आर0पी0इण्टर कालेज, जौनपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किये गये। आयोजित कार्यक्रम में डॉ0 अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं संक्षिप्त विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| छात्र/छात्राओं द्वारा डॉ0 अम्बेडकर के समानता एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के साथ-साथ उनके जीवन, शिक्षाओं एवं संविधान निर्माण में योगदान पर भी प्रकाश डाला गया व विद्यार्थियों सहभागिता हेतु निबंध, भाषण, विचार-विमर्श आदि कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिला महामंत्री भाजपा विधानसभा-मछलीशहर जौनपुर डॉ0 अभिषेक रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

    

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!