मकान सूचीकरण कार्य के लिए प्रगणक-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ, पारदर्शिता व सटीकता पर जोर
भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से जनपद में प्रारंभ हो गया।इस अवसर पर तहसील शाहगंज स्थित सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.)/जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा, तहसील बदलापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट तथा नगर पंचायत मछलीशहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को जनगणना के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं कार्य की संवेदनशीलता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए दायित्वों के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहने का आह्वान किया।
