BREAKING

तालाब में युवक को ढकेल कर मारने का आरोप

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर । जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।मृतक यश कुमार गौतम की मां सीमा देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उनके बेटे को जातिसूचक गालियां देते हुए अवैध रूप से बने मछली तालाब में धकेल दिया था। सीमा देवी के अनुसार, दोपहर   रिंकू सिंह (पुत्र सुरेश सिंह) और कृपाशंकर (पुत्र अज्ञात) ने उनके घर के बगल में पूरब दिशा में रास्ते को लेकर अवैध तरीके से मछली पालने के लिए तालाब बनवाया था।  मछली डलवाने के दौरान यश कुमार गौतम उर्फ समीर को मां-बहन की   गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद उसे जबरन तालाब में धकेल दिया।तालाब में गिरने के बाद यश कुमार गौतम उर्फ समीर डूबने लगा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे डूबता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। सीमा देवी ने मांग की है कि आरोपियों ने अवैध तरीके से तालाब बनवाकर मछली पालन का कार्य किया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!