BREAKING

प्रतापगढ़ के युवक का चौकिय तालाब में डूबने से हुआ मौत

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक   किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ चौकिया माता मंदिर दर्शन करने आया था। यह घटना चौकिया स्थित पोखरे में पूर्वान्ह 11 बजे हुई। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के दीवानगंज पट्टी निवासी 15 वर्षीय कमलदीप कश्यप   पुत्र संतोष कश्यप के रूप में हुई है। कमलदीप अपने दो दोस्तों के साथ मंदिर दर्शन के लिए जौनपुर आया था।मंदिर दर्शन के बाद तीनों दोस्त चौकिया स्थित पोखरे में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कमलदीप गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया।  घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कमलदीप को तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लाइन बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!