BREAKING

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन बैंकर्स प्लाजा, सुतहटी चौराहा पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम यादव (ब्लॉक प्रमुख करंजाकला) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती कंचन पांडेय (चौकी प्रभारी शकर मंडी) रहीं। मुख्य अतिथि पूनम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है और महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को आगे आकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर रजनी साहू (योगा ट्रेनर), रागनी मौर्या (उपर अभियंता नगर पालिका परिषद जौनपुर) तथा ममता मौर्या (सभासद हरखपुर) सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर्स ने किया, जबकि कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती आदर्श वर्मा रहीं।


इस अवसर पर श्रीमती रेनू बैंकर्स, श्रीमती शशिकला साहू, सुश्री गुंजा त्रिपाठी अस्मा ज़हरा, मर्ज़ीया ज़हरा निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रजा खान, श्रवण साहू, डॉ. एम.पीबरनवाल ., हफीज शाह , आशीष गुप्ता, सचिव हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, विजय अग्रवाल, अखिलेश अग्रहरि, जियाराम साहू, सोनू कादरी, अभिनंदन त्रिपाठी, असगर मेहंदी खान, शाहबाज़ खान, डॉ नागेंद्र यादव एडवोकेट रविकांत जायसवाल, अमित निगम, अंश मौर्या आर्यन मौर्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!