BREAKING

उ. प्र. विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक पात्र लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने जाने के दिए गए निर्देश

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक सर्किट हाउस सभागार वाराणसी में माननीय सभापति श्री लालजी प्रसाद निर्मल जी की अध्यक्षता में जनपद जौनपुर के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ में संपन्न हुई। 

 बैठक में जनपद में आपदा से संबंधित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वन एवं लाभान्वित लोगों के संबंध में गहन समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान माननीय सभापति महोदय तथा सदस्यगण माननीय सदस्य डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, सहित अन्य मा0 सदस्यगण ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों से हीट वेव/लू, नदी में बाढ़ की स्थिति, नाव दुर्घटना, पानी में डूबने, आकाशीय बिजली, पशु हानि, सर्पदंश, आगजनी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए गहन समीक्षा की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने समिति के समक्ष जिले में आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से बिंदुवार जानकारी देते हुए किए गए नवाचारों पर अपनी प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान माननीय सभापति ने आपदा के दौरान घायलों को राहत एवं सहायता अनुदानों को प्रदान करने के निर्देश दिए।साथ ही नदी के गहराई वाले क्षेत्रों के अलावा अन्य जरूरी स्थानों पर में साइन बोर्ड/चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा, जिससे डूबने से मरने वालों की संख्या में कमी लाई जा सके।

 समिति ने आगजनी के दौरान बचाव हेतु अग्निशमन विभाग को बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर इस प्रकार की घटनाओं का न्यूनीकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड के दूरभाष नंबर को भी आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने को कहा, जिससे आगजनी के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।समिति ने आपदा से पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता राशि का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। समिति ने आकाशीय बिजली से बचाव के लिए दामिनी ऐप, सचेत ऐप और लोगों को घरों में तड़ित चालक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

सर्पदंश के मामलों में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पुलिस की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए, जिससे सर्पदंश से प्रभावित व्यक्ति को राहत अनुदान सहित अन्य लाभ मिलने में कोई समस्या ना हो। इसके अलावा उन्होंने समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्पदंश से मिलने वाले राहत अनुदानों की प्रक्रिया का प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए।         

उन्होंने जिला अस्पताल सहित समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही एंटीवेनम इंजेक्शन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।

माननीय समिति द्वारा संचारी रोगों, विशेष कर डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु अतिरिक्त प्रयास करने के भी निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए। 

 समिति द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को अपने संबंधित क्षेत्र में नियमित साफ सफाई, एंटी लारवा के छिड़काव तथा फॉगिंग कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समिति ने डीपीआरओ को सफाईकर्मियों की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। समिति ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को संचारी रोगों, विशेष कर डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु बच्चों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए सभापति महोदय को आश्वस्त कराया कि समिति द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

                       

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!