BREAKING

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ के द्वारा हज-2026 की यात्रा के सम्बन्ध में हज कमेटी आफ इण्डिया के ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है-

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है किहज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा तीसरी एवं अन्तिम किश्त के रूप में जमा की जानी वाली धनराशि की घोषणा दिनांक 15 मार्च 2026 तक कर दी जायेगी परन्तु इस धनराशि में कैटरिंग की धनराशि सम्मिलित नही होगी। जो हज यात्रियों को बाद में जमा करनी होगी। 

हज 2026 में मक्के में स्वयं बिल्डिंग में किचन व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है सभी हज यात्रियों को कैटरिंग व्यवस्था के अन्तर्गत खान-पान उपलब्ध करायी जायेगी। भारत में अनेक प्रान्त है जहां लोग अपनी सुविधानुसार प्रान्तीय खान-पान का सेवन करते है परन्तु हज में ऐसा सम्भव नही है। इसीलिये हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई एक कामन फूड का चयन कैटरिंग सेवा हेतु विचार किया जा रहा है। 

हज 2026 में जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल पर बुकिंग उपरान्त प्रपत्रों के वितरण के समय एक स्मार्टवाच भी उपलब्ध करायी जायेगी। यह स्मार्टवाच डाटा केबिल से रिचार्ज होगी। जिसे हज यात्रा हेतु प्रस्थान करने उपरान्त प्रत्येक हज यात्री को अपनी कलाई पर पहनना आवश्यक होगा। इस स्मार्टवाच में यात्री के यात्रा से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध होगा। स्मार्टवाच इण्डिया में काम नही करेगी सऊदी अरब पहुंचने उपरान्त ही स्वतः एक्टिवेट हो जायेगी। यह स्मार्टवाच जी0पी0एस0 से कनेक्ट होगी जिससे यात्री के बिछड़ जाने अथवा किसी अन्य समस्या होने पर इसमें लगे बटन को यात्री द्वारा दबाते ही सीधे कन्ट्रोल रूम में सिगनल पहुंच जायेगा। जिससे यात्री की सही लोकेशन पता लगाने उपरान्त इसकी समस्या निवारण किया जाना सम्भव हो सकेगा। हज यात्री अपनी स्मार्टवाच की चार्जिंग पूर्ण रखें अन्यथा डिस्चार्ज होने पर यह कार्य नही करेगी जिससे यात्री को आवश्यकता पड़ने पर असुविधा होगी। 

प्रत्येक हज यात्री को अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। यात्रियों को स्वयं यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि उनका पासपोर्ट डैमेज श्रेणी के अन्तर्गत न हों अन्यथा यात्रा बाधित हो जायेगी। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित हज यात्री का ही होगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!