जनपद जौनपुर / मुंगराबाशाहपुर विधान सभा की कुशल नेत्री डॉ अर्चना शुक्ला की आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिये मजबूत दावेदारी मानी जा रहीं है। डॉ अर्चना शुक्ला जी का मनना है कि केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी स्थानीय विधायक एवं सांसद भारतीय जनता पार्टी का न होने के कारण विधानसभा क्षेत्र का विकास रुका हुआ है।
सुजानगंज बाजार,जंघई बाजार,तरहटी,पंवारा को नगर पंचायत के रूप मे विकसित करना,मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र मे राजकीय बालिका कालेज, राजकीय पालिटेक्निक कालेज,मुगरा बादशाहपुर बस डिपो को आधुनिक तरीके से निर्माण कराना अतिआवश्यक है। रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिये डेयरी प्रोडक्ट और पशु पालन को बढ़ावा देना आवश्यक हैं। सत्ताधारी दल के सांसद और विधायक नही होने के कारण विकास कार्यों में रूकावट हो रही है। डा अर्चना शुक्ला आगामी विधानसभा 2027 का चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। बेहद सरल एवं सहज स्वभाव एवम आसानी से लोगो के बीच उपलब्ध हो जाने वाली नेत्री जनता को चाहिए जो डॉ शुक्ला में जनता अपेक्षा देख रही।
डॉ शुक्ला विकास कार्यो के प्रति सजगता के लिये मशहूर है। क्षेत्र की जनता के बीच डा अर्चना शुक्ला काफ़ी लोकप्रिय है। कोरोना के दौरान परिवार स्वास्थ जागरूकता पखवाडा के तहत हजारों लोगो को चिकित्सा व्यवस्था मे सहयोग किया गया है। वैसे भी डा अर्चना शुक्ला के मानने वालों का जिले मे बड़ा वर्ग है।
