BREAKING

प्रदेश सरकार ने सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाया

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यम, औद्योगिक विकास आदि के क्षेत्र में किये गये विकास और शासन की उपलब्धियों से सम्बन्धित भव्य प्रदर्शनी, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।  मुख्य अतिथि  जिलाध्यक्ष, भाजपा डॉ0 अजय सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।              प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान अतिथिगणों के द्वारा संवाद करते हुए विभागवार जानकारी प्राप्त की गयी और योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया।  कस्तूरबा गांधी विद्यालय करंजाकला एवं टी0डी0 कॉलेज की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गया । जिलाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री   के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वांगीण एवं समावेशी विकास सुनिश्चित हुआ है। शासन की योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुँचाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित कर आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।  संचालन सलमान शेख द्वारा किया गया।  मुख्य विकास अधिकारी ,, मुख्य राजस्व अधिकारी  , जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!