जनपद जौनपुर में ईद के अवसर पर अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ईदगाह परिसर, आसपास के क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश/निकास बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भीड़-प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, तैनाती एवं सतर्कता का आंकलन करते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग आदि से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निकाय में ईदगाह एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध/अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।
अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, जिससे ईद का पर्व सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
