BREAKING

मशरूम उत्पादन बढ़ाने की नई तकनीक विकसित

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में हुए शोध में ऑयस्टर मशरूम के उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक नई और प्रभावी तकनीक विकसित की गई  है। यह महत्वपूर्ण शोध अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्था एल्सेविएर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिका “बायोरेसोर्स टेक्नोलॉजी रिपोर्ट्स” में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है, जिसका इम्पैक्ट फैक्टर चार से अधिक है।इस शोध में बरमूडा घास और प्रयुक्त मशरूम सब्सट्रेट  के मिश्रण का उपयोग कर मशरूम उत्पादन की नई पद्धति विकसित की गई  है। अध्ययन में पाया गया कि इस मिश्रण के उपयोग से न केवल मशरूम की पैदावार बढ़ती है, बल्कि उसकी पोषण गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है।यह शोध कार्य बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शोधकर्ता रोशन लाल गौतम ने विभाग के प्रो. राम नारायण के निर्देशन में किया। अध्ययन के दौरान बरमूडा घास और एसएमएस को अलग-अलग अनुपातों में मिलाकर मशरूम की खेती की गई। परिणामों में यह सामने आया कि 80 प्रतिशत बरमूडा घास और 20 प्रतिशत एसएमएस का संयोजन सबसे अधिक प्रभावी रहा। इस संयोजन में मशरूम के माइसीलियम का विकास बहुत तेजी से हुआ और केवल 16 दिनों में पूरा माइसीलियल रन पूरा हो गया।शोध के अनुसार इसी संयोजन में मशरूम की कुल उपज लगभग 1711 ग्राम दर्ज की गई, जबकि जैविक दक्षता 336.4 प्रतिशत रही, जो अन्य सभी संयोजनों की तुलना में सबसे अधिक है। वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि एसएमएस के उपयोग से मशरूम की पोषण गुणवत्ता जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और खनिज तत्वों में भी वृद्धि होती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!