BREAKING

कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल तोड़कर पेड़ काट ले गए अराजक तत्व

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर - रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर चौकी अंतर्गत ग्राम सभा धनंजयपुर में अराजक तत्वों की करतूत सामने आई है। बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने कब्रिस्तान की बनी बाउंड्रीवाल को तोड़कर गिरा दिया। इतना ही नहीं, बाउंड्रीवाल के अंदर लगा हरा-भरा पेड़ भी काटकर उठा ले गए, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

इस संबंध में ग्राम निवासी अरशद अंसारी ने थाना रामपुर में लिखित तहरीर देकर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाया और वहां लगे पेड़ काटकर ले गए, जो बेहद निंदनीय और असामाजिक कृत्य है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!