मुख्यमंत्री आवास योजना में 20 हजार आवास स्वीकृत
जनपद जौनपुर। मुख्यमंत्री ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक पुस्तक “नवनिर्माण के 9 वर्ष“ का विमोचन किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसे सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुवव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में देखा गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। सदस्य विधान परिषद ने बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और पर्यटन निवेश, उद्योग के क्षेत्र में लगातार रोजगार के अवसर सृजित हो रहे है। 8 नए हवाई अड्डा का विकास कार्य चल रहा है राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2016-17 में 2.96 लाख करोड़ रुपए था जो 2024-25 में बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जनपद में एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी, फोर लेन और सड़को के चैडीकरण, सुदढीकरण के साथ ही नयी सड़को का जाल बिछाया गया है। जिला अस्पताल में मरीजों का सुगमता पूर्वक ईलाज किया जा रहा है और मेडिकल कालेज में भी प्रतिदिन लगभग 2500 ओपीडी देखी जा रही बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत 2016 से अब तक 97 हजार 647 आवास स्वीकृत हुए है। मुख्यमंत्री आवास योजना में 2019 से अब तक 20 हजार 292 आवास स्वीकृत किये गये है। वृद्वावस्था योजना में 2 लाख 22 हजार, निराश्रित महिला पेंशन योजना में 95 हजार 24, दिव्यांग पेशंन में 28 हजार 518, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत 1371 जोडों का विवाह इस वर्ष और आगामी जौनपुर महोत्सव में लगभग 800 जोडो का विवाह होना प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक 403934 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
Tags