BREAKING

केन्द्र व प्रदेश की सरकर मुद्दों पर विफल: पल्लवी पटेल

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र के रानीपुर चैराहे के बगल में अपना दल नेता व सिराथू विधायक डां पल्लवी पटेल ने मण्डलीय समता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार यूजीसी लागू करने का काम करें तथा ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना जल्द से जल्द करायें।   कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर सरकार पुरी तरह से विफल है।यह सरकार सिर्फ भाषण में काम कर रही है। यूजीसी,आरक्षण वह जाति जनगणना को लेकर कहा की सरकार अगर बहुजनों समाज की मांग नहीं मानती है तो आने वाले समय में यही बहुजन समाज के लोग इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेेंगे।विधायक ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पुरे प्रदेश में गुण्डा राज और अराजकता का माहौल बना हुआ है।देश व प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।बोरोजगारों की एक लम्बी कतार लगी हुई है।प्रदेश में दिन प्रतिदिन कहीं ना कहीं लूट,हत्या,बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं हो रही   हरिश खान,अभय पटेल,राजेश पटेल,गगन यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किय  संचालन उमेश पटेल व अध्यक्षता अवधेश सरोज ने किया। संयोजक दीनानाथ सरोज रहे। अरविन्द कुमार पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष,राम चन्द्र पटेल,हरी प्रसाद सरोज,दीपक,राम श्रृंगार पटेल, रविन्द्र पटेल,हेमा पटेल, बसन्ती मौर्या,राम चन्दर कन्नौजिया, योगीराज पटेल,वृजेन्द्र पटेल, मुन्ना पटेल, अशोक पटेल, संदीप गिरी,डां. सुरेश पटेल आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!