यूपीएससी में तीन युवाओं ने परचम लहराया किया जनपद का नाम रोशन
जनपद जौनपुर। जिले के तीन युवाओं ने यूपीएससी में परचम लहरा कर नाम रौशन किया। उत्कर्ष मिश्रा ने (337वीं रैंक) प्राप्त कर गांव की माटी का मान बढ़ाया। उत्कर्ष की सफलता सबसे खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने तुलापुर (सिगरामऊ) जैसे ग्रामीण इलाके से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की। 337वीं रैंक लाना यह बताता है कि संसाधनों से ज्यादा संकल्प मायने रखता है। उनके पिता चंद्रेश मिश्रा और पूरे तुलापुर गांव के लिए यह ऐतिहासिक पल है। शुभम सिंह चंदेल (378वीं रैंक) हासिल कर 5 वें प्रयास में लगातार चार बार असफल होने के बाद भी डटे रहना और पांचवीं बार में सफलता पाना उनकी मानसिक मजबूती को दर्शाता है। उनकी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड ने उनके तार्किक कौशल को निखारा। शेरवा धोबहा (सिकरारा) के शुभम ने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य तय हो, तो रास्ता चाहे जितना लंबा हो, मंजिल मिल ही जाती है। इसी प्रकार अतुल सिंह ने (697वीं रैंक) वर्किंग प्रोफेशनल की प्रेरणाअतुल सिंह की उपलब्धि उन लोगों के लिए बहुत बड़ी है जो नौकरी के साथ तैयारी करते हैं। वह पहले से ही जौनपुर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। एक प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, फील्ड की भागदौड़ के बीच की पढ़ाई करना और 697वीं रैंक के साथ कीर्तिमान बनाया बनना उनकी गजब की टाइम मैनेजमेंट और एकाग्रता को दिखाता है। मूल रूप से कोरांव के होने के बावजूद, जौनपुर की कर्मभूमि पर रहते हुए उन्होंने यह मुकाम पाया।
Tags