BREAKING

दादा पोते की मौत में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । एक तरफ समाज में जहां लोग डॉक्टरों को भगवान से तुलना करते हैं।वहीं समाज के कुछ लोग  इसे अपवाद के नजरिये से नकारते दिखायी दे रहे हैं।जिसका ताजा उदाहरण  बदलापुर कस्बा निवासी आतिश बाज लाल साहब और उनके पोते की  इलाज के दौरान हुयी मौत से,परिजनों को झकझोर कर रख दिया। उनका कहना है कि डाक्टर कि लापरवाही से दादा पोते की मौत हुई है।परिजन ऐसे में डॉक्टरों को हैवान की संज्ञा दे डालते है। हालांकि दादा-पोते की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।  परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।  बदलापुर  ध्थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड 3 निवासी मुहम्मद सलीम (मुन्ना) के पुत्र अरबाज सिद्दीकी(रोमी) की दुर्घटना का मामला सामने आया है।  जहां बीते11 मार्च को अज्ञातवाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा और उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दोनों को उपचार के लिए शहर स्थित दुर्गा सिटी हॉस्पिटलमें भर्ती कराया गया।जहां दादा की उसी दिन मौत हो गई थी।  घटना के बाद से ही पोते का इलाज चल रहा था। कंतु हालत में सुधार नहीं हो सका।    अंततः चार दिन बाद डाक्टर ने इलाज के लिये अन्यत्र भेज दिया। जहां उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई।    इस दूसरी मौत ने पूरे परिवार को बिचलित कर दिया।परिजनोंका आरोप है, कि दुर्गा सिटी अस्पताल के डॉक्टर आलोक यादव की लापरवाही के चलते दोनों की जान गयी  है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है।लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपों के सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!