BREAKING

युवाओं व कारीगरों को किया सशक्त, ऋण व टूलकिट वितरित

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर| महोत्सव के अवसर पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी के द्वारा जनपद के युवाओं एवं कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उद्योग विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण एवं टूलकिट का वितरण किया गया।  कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत रीमा प्रजापति एवं इमराना को सिलाई सेंटर स्थापित करने हेतु श्री 5-5 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। इसी क्रम में आदर्श श्रीवास्तव को मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय के लिए रु0 5 लाख की सहायता प्रदान की गई।

एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत संजय को ऊनी दरी उद्योग स्थापित करने हेतु  रु0 10 लाख का ऋण दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मोहम्मद इशाक अली को वुडन फर्नीचर उद्योग के लिए रु0 10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।


इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत अजय (कुम्हार), अजय कुमार (लोहार), रूबी सिंह (ऊनी दरी) अरुण कुमार बिंद को उनके-उनके ट्रेड के अनुसार टूलकिट वितरित किए गए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!