जनपद जौनपुर | सुइथाकला सरपतहां थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मे हुए विवादों को देखते हुए शांति भंग के मद्देनजर दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए चलान न्यायालय को भेज दिया गया।
क्षेत्र के गैरवाह गांव से जहां सूबेदार व महेंद्र पुत्रगण दुखहरण,पवन पुत्र महेन्द्र ,गामा पुत्र सहेबू व तेज बहादुर व असरफी गामा प्रसाद ,बिकास पुत्र जगन्नाथ वही देनुआ गांव निवासी दिनेश मौर्या पुत्र रामगोपाल शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिए गए।वहीं दूसरी ओर बणौना गांव निवासी सुभाष व रंजीत पुत्रगण निर्मल, तथा अरसिया गांव निवासी मुलायम उर्फ इंद्रजित पुत्र रामसबद और अतरौणा निवासी बिकास पुत्र हौसीला को भी पुलिस द्वारा शान्ति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरेराम यादव, चंद्रमा पांडे और गिरीश मिश्रा समेत सभी हमराही मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष यजुर्वेद सिंह ने बताया कि शांति भंग में विधिक कार्रवाई करते हुए सभी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

