BREAKING

दो बाइकों में हुयी आमने सामने टक्कर चालक घायल हालत गंभीर

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर  सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बलिया मार्ग पर (अरसिया)मोड के पास सोमवार की शाम को दो बाइक चालक आपस में टकराकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

 जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अंबेडकर नगर जिले के नेवादा थाना क्षेत्र के बोदरा निवासी अमरपाल (30) बाइक से अपनी पत्नी के साथ सुइथाकला अपनी ससुराल जा रहे थे। वही आजमगढ़ जिले के खानपुर निवासी रामनयन(52) अर्शिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए अचानक मुड़ गये। अमरपाल अपनी बाइक को संभाल न सके और आपस में टक्कर हो गई वही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें रामनयन का पैर टूट गया और अमरपाल को सिर और चेहरे पर काफी चोटें आई है। रामनयन अपनी पत्नी को दवा दिलाने बाइक से कादीपुर जा रहे थे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!