छापे में 81 अवैध गैस सिलेण्डर बरामद
जनपद जौनपुर। जिले के खुटहन थाने की पुलिस व पूर्ति विभाग ने संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से 81 रसोई गैस सिलेण्डर भण्डारण करने व बेचने वाले व्यक्तियों से गैंस सिलेण्डर बरामदगी व गिरफ्तारी की है। पूर्ति निरीक्षक खुटहन आषुतोष कुमार सिंह ने बताया है कि खुटहन से जौनपुर लिंक मार्ग पर स्थित ग्राम धमौर में छापा के दौरान जितेन्द्र प्रजापति निवासी धमौर खास, थाना-खुटहन, के घर पर 38 घरेलू खाली गैस सिलेण्डर इण्डेन मार्का तथा 01 अदद पूरा भरा हुआ घरेलू गैस सिलेण्डर इण्डेन मार्का एवं 10 खरेलू खाली गैंस सिलेण्डर भारत मार्का कुल 49 गैंस सिलेण्डर तथा बृजेश कुमार प्रजापति निवासी ग्राम बन्दनपुर, थाना-खुटहन, विकास खण्ड-खुटहन, के जनसेवा केन्द्र में 14 इण्डेन मार्का घरेलू गैस सिलेण्डर खाली तथा 01 भारत मार्का का भरा हुआ प्राप्त कुल 15 गैंस सिलेण्डर जबकि अशोक विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा निवासी धमौर, थाना-खुटहन, जन सेवा केन्द्र से 12 इण्डेन मार्का खाली एवं 05 भारत मार्का के खाली घरेलू गैंस सिलेण्डर कुल 17 गैंस सिलेण्डर बरामद किया गयां इनके विरूद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
Tags