जनपद जौनपुर | में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अर्न्तगत मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाडी़ केन्द्रों/परियोजना कार्यालय का लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 अजय सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रव खाड़िया की उपस्थिति में देखा गया तथा उनके उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर आंगनबाडी़ सहायिका के पद पर नियुक्त पुष्पा, सुमन, आंचल, विश्वकर्मा, सविता एवं बबीता सहित कुल 51 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। मा0 अध्यक्ष ने उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि आंगनबाड़ी व्यवस्था महिला एवं बाल विकास की आधारशिला है, जो कुपोषण मुक्ति, बच्चों के समुचित पोषण एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसे परिवारों के लिए कार्य करती हैं, जो अपने बच्चों का समुचित पालन-पोषण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी बहनें बच्चों के पोषण एवं देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से कहा कि यह क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है, अतः वे पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी नव नियुक्त आंगनबाडी सहायिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग ईमानदारी से अपने दायित्वो और कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालने करें।
