जनपद जौनपुर | जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शाही पुल स्थित मंदिरों में आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सौंदर्यीकरण के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में उपस्थित अधिशासी अभियंता प्रीति विश्वकर्मा से जानकारी ली गई तथा दिशा निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को नगर क्षेत्र सहित शाही पुल, गोमती घाट, पर नियमित साफ सफाई आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
