BREAKING

सरदार पटेल इंटर-स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Jan Dhamaka Times


सगड़ी (आज़मगढ़)पूर्वांचल एवं ग्रामीण भारत में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था IDEA and Startup Purv के तत्वावधान में आयोजित सरदार पटेल इंटर-स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट–2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को केशव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मऊकुतुबपुर, सगड़ी में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर संपन्न कराया गया।

उद्घाटन अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. ओंकार राय ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था खेल, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।


मुख्य अतिथि मो. उजाले (एडिटोरियल डायरेक्टर, टेक ऑब्ज़र्वर मैगज़ीन) ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। युवाओं को खेलों से जुड़कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। उद्घाटन मैच देवरिया हॉस्टल और मुजफ्फरनगर की टीमों के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला मेज़बान आज़मगढ़ और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) के बीच हुआ, जबकि तीसरा मुकाबला पटना एवं भारत लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) के बीच खेला गया। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!