दुष्कर्म करने व फोटो वायरल करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व फोटो वायरल करने से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आवेदक राजपत राजभर पुत्र रामसुमेर राजभर ग्राम नटौली थाना शाहगंज द्वारा तहरीर दी गयी कि राजेश भारद्वाज पुत्र सिकन्दर ग्राम धनीपुर थाना फूलपुर आजमगढ मेरी लडकी से कई सालो से बात चीत करता था उसको अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला कर मेरी लडकी का बिना कपडो का अपत्तिजनक फोटो विडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर मेरी लडकी के साथ शारीरिक सम्बन्ध मेरे घर पर ही आकर बनाया तथा फर्जी आइ.डी. बनाकर फोटो फेसबुक और इस्ट्राग्राम पर अपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। जिसके सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर धारा 69 भारतीय न्याय व 67ए आई0 टी0 एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत था। अभियुक्त राजेश भारद्वाज पुत्र सिकंदर राजभर निवासी ग्राम धनीपुर बिसराई थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को मलमल पुलिया शाहगंज से गिरफ्तार किया गया।
Tags
.jpeg)
