झोपड़ी जलाने का आरोप हुआ गलत साबित ,आरोपी ने खुद लगायी थी आग
जनपद जौनपुर। के विष्णुपुर में एक ग्राम प्रधान अनुराग सिंह पर एक गरीब परिवार की झोपड़ी जलवाने का मामला निराधार पाया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पुलिस की मौजूदगी में गांव के एक प्रधान अनुराग सिंह पर कुछ लोगों ने पुलिस की टीम के सामने एक गरीब की झोपड़ी में आग लगवाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि उसी समय उनके परिवार की ही एक मोना नामक लड़की ने आहत होकर खुद ही अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने के बाद वहां मौजूद पुलिस की टीम ने तुरंत मिट्टी और पानी डालकर झोपड़ी में लगी आग को बुझा दिया। इस आधे अधूरे विडियो को कुछ लोगों ने गांव के प्रधान अनुराग सिंह के इशारे पर पुलिस के सामने एक गरीब की झोपड़ी जलवाने का आरोप लगाने लगें। वायरल विडियों में यह भी बताया गया कि पुलिस के सामने प्रधान ने गरीब की झोपड़ी में आग लगवाकर उन्हें जलवाने का प्रयास किया है। जबकि यह बात पूरी तरह से फर्जी पाई गई। इतना ही नहीं उन्होंने इस उन्होंने इस विडियों को गांव के प्रधान के साथ जोड़ते हुए पुलिस के सामने प्रधान की गुंडागर्दी बताया। इस मामले में प्रधान का इससे कोई लेना देना नहीं है।
Tags

.jpeg)