BREAKING

डॉ.संदीप पाण्डेय के भतीजे ने नेट जे.आर.एफ. में लाये 99.93

Jan Dhamaka Times

जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ, समाजसेवी डॉ. संदीप पाण्डेय के भतीजे एवं प्रबंधक केपी पाण्डेय इंटर कॉलेज जफराबाद जौनपुर संजीव पाण्डेय के सुपुत्र आयुष पाण्डेय ने यूजीसी नेट परीक्षा में जेआरएफ के लिए 99.93 परसेंटाइल के साथ चयनित होकर पूरे परिवार का गौरव बढ़ाया है। आयुष वर्तमान समय में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज डिग्री कॉलेज के छात्र रहे हैं। इन्होंने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई डॉ. रिजवी लर्नस एकेडमी जौनपुर से 9.2 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। तत्पश्चात केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर वाराणसी से 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से हिन्दी विषय में स्नातक किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। भविष्य में आज के इस माहौल में आयुष बहुत प्रशासनिक पदों की इच्छा न करते हुए अपने इस अध्ययन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी भाषा की उन्नति में लगाना अपना उद्देश्य समझते हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!