जनपद जौनपुर के सुईथाकला विकास खण्ड के रामपुर गांव निवासी संविदा शिक्षक अखिलेश सिंह के बेटे अनिकेत कौशल का जेआरएफ में चयन हुआ है।इस बाबत जानकारी होते ही परिजनों और शुभचिंतकों समेत गांव में हर्ष का माहौल छा गया है।
अनिकेत कौशल प्रयागराज विश्वविद्यालय से पॉलिटिक्स से परास्नातक में 80%अंक लाकर इस उपलब्धि के लिए प्रयागराज में ही रहकर तैयारी में लगे हुए थे। इनके पिता अखिलेश सिंह एक निजी विद्यालय में बतौर गणित प्रवक्ता शिक्षण कार्य करते हुए बच्चों की शिक्षा दीक्षा में लगे हुए हैं, जबकि मां सुमन सिंह एक कुशल गृहिणी हैं।दो भाईयों में छोटा अनिकेत हाई स्कूल से लेकर परास्नातक तक हर कक्षा में प्रथम ही रहे। बुधवार देर रात जारी परिणाम में 260अंक प्राप्त कर 99.98परसेन्टाइल के साथ चयन होने की जानकारी होते ही लोगों में हर्ष का माहौल छा गया।इस बाबत उन्होंने पिता से प्रेरणा लेने की बात कही।दादा दादी शेषनरायन सिंह व श्लोका सिंह समेत डॉ विवेक सिंह, डॉ आशुतोष सिंह डॉ आनन्द, देवेन्द्र समेत अन्य लोगों ने इस सफलता पर बधाई दी।
