BREAKING

जमीन हड़पने के लिए जानलेवा हमला,हमले में छह लोग गंभीर रूप से हुयी घायल लोगो ने किया चक्का जाम

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरपुर में दबंगों के एक गिरोह ने जमीन हड़पने की साजिश में एक पक्ष के युवक को घर बुलाकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। बचाने के लिए गई महिलाएं और पुरुषों को भी पीटकर जख्मी कर दिया। दबंगई से त्रस्त ग्रामीणों ने शाहगंज बाईपास पर चक्का जाम कर दबंगई का विरोध जताया। घटना रविवार सुबह लगभग 8ः30 बजे की है। सावन कुमार मौर्य उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र जय सिंह मौर्य अपने घर पर मौजूद थे। एक व्यक्ति चल रहे विवाद को बातचीत से हल करके निपटा लेने के बहाने बुलाकर विपक्षी के घर ले गया। जैसे ही सावन दबंग के घर पहुंचा वैसे ही उसपर चाकू लाठी डंडे से हमला कर दिया गया।घटना की जानकारी जब सावन के परिजनों को लगी तो सभी लोग भाग कर वहां पहुंचे, जहां उनके पुत्र को बेरहमी से पीटा जा रहा था। परिजनों को देखकर दबंगों ने उनपर भी जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची सावन की मां किरण देवी नानी प्रेम देवी उम्र लगभग 75 वर्ष पत्नी शिवाजी मौर्य नीरज मौर्य पुत्र शिवाजी मौर्य धीरज मोर्य को भी पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  दबंगों ने इतनी बुरी तरह से पीटा है कि किरण देवी का हाथ और पैर दोनों टूट गया है। इस घटना में घायल सभी लोगों की हड्डियां कहीं ना कहीं से टूट गई है। घटना के बारे में बताया गया है कि किरन देवी की माता प्रेम देवी के नाम एक कीमती जमीन है जिसको दबंग जबरदस्ती हथियाना चाहता है।   पीड़ित किरण देवी का कथन है कि आज की घटना के पूर्व यह विवाद लगभग ढाई साल से चल रहा है। दबंगों द्वारा कई बार उसके परिवार पर हमला किया गया है जिसमें पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण आज घटना घटित हो गई।  फिलहाल यह कहना कुछ गलत नहीं होगा कि स्थानीय थाने की पुलिस और चौकिया पुलिस इस क्षेत्र में जमीनी विवाद में जमकर लाभ लेने के चक्कर में विवाद बढ़ाने में कुछ कम नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही सूबे के मंत्री गिरीश चंद यादव जो शहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल लिया। कुछ ही देर में जिलाधिकारी एसपी सिटी समेत कई पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। सभी अधिकारियों ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना में घायल सावन कुमार मौर्य को गंभीर चोट लगने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों का यह भी आरोप है की हमलावरों ने घायलों का मोबाइल फोन भी छीन लिया है और बाइक भी तोड़ दिया है। इस क्षेत्र में हो रही लगातार घटने से संपूर्ण क्षेत्रवासी दहशत के साए में जी रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!