BREAKING

सांड ने वृद्ध को पटक कर मार डाला

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शौच के लिए गए वृद्ध को सांड ने पटक पटक कर मार डाला। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उक्त गांव निवासी श्याम नारायण सिंह उम्र   80 वर्ष शनिवार   घर से शौच के लिए खेत में गए हुए थे। वापस लौटते समय सांड ने उन पर हमला कर कई बार जमीन पर पटक दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग व ग्रामीण दौड़े और आवारा सांड वहां से भाग निकला। हमले में घायल वृद्ध को वहां से उठाकर घर लाया गया जहां कुछ नहीं देर बाद उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!