BREAKING

स्वच्छता व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश: उपजिलाधिकारी

Jan Dhamaka Times


जनपद गाजीपुर के नगर पालिका मुहम्मदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड पाण्डेय टोला, नोनियापुरा, राम चबुतरा तथा मुख्य सदर रोड चौक का उप जिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की साफ-सफाई, नाली व्यवस्था और सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्य सदर रोड चौक पर निरीक्षण के समय सड़क के किनारे दुकान लगाए दुकानदारों को डा. तिवारी ने कूड़ा खुले में न फेंकने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के पास कूड़ादान रखने तथा नियमित रूप से कचरे का निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में गंदगी न फैले और आम जनता को स्वच्छ वातावरण मिल सके।


उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कहीं भी जलजमाव की स्थिति न बनने पाए।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका कर्मियों को सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर लेखपाल मृत्युंजय राय सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

एसडीएम के औचक निरीक्षण से नगर पालिका प्रशासन में हलचल देखी गई और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को और अधिक सक्रिय होने का संदेश मिला।

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!