BREAKING

राजकीय शहीद स्मारक महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह आयोजन।

Jan Dhamaka Times


जनपद गाजीपुर।  के कोतवाली मुहम्मदाबाद अंतर्गत क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजकीय शहीद स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में आज 22वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। महाविद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अभिनव राजश्री (क्षेत्राधिकारी, कासिमाबाद) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश त्रिपाठी (थाना कोतवाली प्रभारी) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। विशिष्ट अतिथि ने भी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया।


क्रीड़ा समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित अन्य खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। मैदान तालियों और उत्साहवर्धन से गूंजता रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!