दीनदयाल महाअभियान में मिलेगा प्रशिक्षण
जनपद जौनपुर । आगमी 7 मार्च से शुरू होने वाले भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के लिए जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के प्रतिनिधि और इस अभियान के लिए बनाई गई तीन कार्यकर्ताओं की टोली ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ0 के पी सिंह रहे। कार्यशाला के लिए जिले के सभी पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष मंडल प्रभारी और सह प्रभारी के साथ-साथ सभी मण्डल स्तर पर बनाई गई तीन सदस्य प्रशिक्षक टोली भी हिस्सा लिया वहीं प्रत्येक मण्डल से एक महामंत्री और एक महिला अधिकारी को भी प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य किया गया है जिन्हें विश्व के सबसे बड़े प्रशिक्षण अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया
इसके बाद प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षक के तौर पर सभी मण्डल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। मंगलवार सुबह से ही प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ जिसमें जिले से आई सभी टीम को केंद्र से देहरादून पहुंची प्रशिक्षण अभियान की टोली के एक सदस्य पीपीटी के माध्यम से पूरे दिन प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व सांसद के पी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है जिसमें कार्यकर्ता केवल चुनाव लड़ने और सत्ता में आने के लिए ही पार्टी में काम नहीं करते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी में काम करता है
और क्योंकि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो उसमें लगातार कार्यकर्ताओं तक उनके कर्तव्य और उद्देश्य को पहुंचाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण अभियान चलाए जाते हैं और इसी के तहत एक बार फिर प्रशिक्षण महा अभियान देशभर में हो रहा है
Tags


.jpeg)