BREAKING

रंगदारी और फिरौती को लेकर चिकित्सक को मारी गोली

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को अपरान्ह  कथित चिकित्सक वीके बंगाली को गोली मार दी गई। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाब पोश बदमाशों ने उनके पैर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डा0 बंगाली लखौवा बाजार स्थित अपने घर पर ही डिस्पेंसरी चलाते हैं। उन्हें यह काम करते हुए 32 साल हो गए हैं।   वे हमेशा की तरह मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। घायल ने पुलिस को बताया कि उन्हें 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को वे एक शादी समारोह में शामिल होने अपने घर गए थे। 6 फरवरी को लखौवा स्थित अपने घर लौटे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया था।

फोन करने वाले ने खुद को श्सोले सिंहश् बताया और 24 घंटे के भीतर 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा था। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी।जब वे अपनी डिस्पेंसरी पर मरीज देख रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनमें से एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरा, जेब से पिस्तौल निकाली और बिना कुछ कहे उन पर फायर कर दिया।बदमाश ने डॉक्टर पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उनके पैर में लगी, जबकि अन्य दो चूक गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की   छानबीन कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!