जनपद जौनपुर। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना बक्सा पुलिस ने गायक निलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है। ग्राम बेलछा निवासी निलेश यादव पुत्र राम अवध यादव ने अपने फेसबुक आईडी से न्यूज वन इंडिया के जिला संवाददाता देवेंद्र खरे के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद संबंधित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दी गई।तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी और संयम के साथ करें।

