BREAKING

रामपुर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा रसूलहा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर रामपुर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा रसूलहा में विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की सड़कें बिछाई जा रही हैं। ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की खुली मिलीभगत से ग्राम सभा में शेयम इट जैसी घटिया व मानकविहीन सामग्री का प्रयोग कर खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। यह पूरा खेल खुलेआम चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही घटिया सामग्री बदली गई। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी पूरी तरह रिश्वत और कमीशन के खेल में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर ग्राम विकास अधिकारी ने दबंगई दिखाते हुए कहा—

“ऐसे ही शेयम इट से काम होगा, जो करना हो कर लो। कमीशन ऊपर तक जाता है।”


इस कथित बयान से साफ है कि भ्रष्टाचार को ऊपर से संरक्षण प्राप्त है। सरकारी धन की खुलेआम लूट की जा रही है और गांव की जनता को घटिया निर्माण थमाया जा रहा है। यह न सिर्फ सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि ईमानदार व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई और दोषी ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!