BREAKING

वरुणा नदी के किनारे सरसों के खेत में मिला मुंह कूचा अज्ञात शव

Jan Dhamaka Times

😭

जनपद जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्रके आशापुर फेरूपुर वरुणा नदी के किनारे सरसों के खेत में घाट पर अज्ञात 23 वर्षीय युवक की मुंह को ईट से कुच-कुच कर फेंका गया शव देखे जाने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं, थानाध्यक्ष रामपुर एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है प्रथम दृष्टया युवक की शव को देखने से हत्या होना मालूम पड़ता है। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरुपुर गांव में स्थित वरुणा नदी की किनारे सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक की 23 वर्षीय युवक की शव ग्रामीणों ने देखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार को दिया मौके पर सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने युवक की शव देखने के बाद हत्या जैसी प्रतीत होने पर उन्होंने तुरंत क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।


मौके पर स्थिति को देखने से ही पता चल रहा है कि जिस सरसों के खेत में युवक का शव मिला उस जगह पर और लोग मौजूद रहे क्योंकि थोड़ी दूर पर ही एक बाइक बरामद हुई बाइक के साइलेंसर पर पांव के निशान भी देखें गए एवं कुछ शराब की बोतल आदि वहीं पड़ा थे और एक बोतल को तोड़कर एवं किसी धारदार हथियार एवं ईट से मुंह कुच कुचकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

फिलहाल हत्या किस कारण से हुई क्यों हुई यह पुलिस की जांच का विषय है फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!