BREAKING

राष्ट्रीय युवा दिवस पर महिला पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने की जरुरत

Jan Dhamaka Times


ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय जनपद गाजीपुर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि  अनिता कुमारी प्राचार्य महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर, वरिष्ठ प्रोफेसर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चंद्रकांत यादव, अखिलेश यादव, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केसवरवानी, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्य कार्यक्रम अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे। गोष्ठी का आरंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर के किया गया। मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों द्वारा पीजी कॉलेज की बच्चियों एवम अन्य को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई तथा विवेकानंद जी के विचारों को अपने अंदर आत्मसात करने को प्रेरित किया गया। मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुश्री आंचल सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!