BREAKING

प्रयाग में होगा गुप्त नवरात्र अनुष्ठान, 13 को माघ मेला में धूमधाम से प्रवेश करेंगे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य

Jan Dhamaka Times


अध्यात्म और तपस्या की पावन स्थली तीर्थराज प्रयाग में इस वर्ष का माघ मेला एक विशिष्ट आध्यात्मिक आभा से ओतप्रोत होने जा रहा है।अनंतश्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज आगामी 13 तारीख को माघ मेला क्षेत्र में सविधि प्रवेश करेंगे।उनके आगमन के साथ ही संगम तट पर स्थित उनके शिविर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला प्रारंभ हो जाएगी।


माता ललिता देवी के क्षेत्र में शक्ति साधना

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य जी महाराज इस वर्ष प्रयाग प्रवास के दौरान 'गुप्त नवरात्र' का विशेष अनुष्ठान संपन्न करेंगे।

अनुष्ठान का उद्देश्य लोक कल्याण


उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी द्वारा किया जाने वाला यह अनुष्ठान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सनातन धर्म की मजबूती और लोक कल्याण की भावना को समर्पित होगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!