BREAKING

डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या कर शव को घर के सामने लटकाया मामला खेतासराय का

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में लगातार हो रही हत्याओ का जिम्मेदार कौन आपको बताते चले की खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत  बरजी गाव के एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक डॉ. सुनील राजभर की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने डॉक्टर के शव को उनके घर के सामने लटका दिया | जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सुनील राजभर का क्लीनिक बरजी गांव में स्थित है | जो उनके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीणों ने डॉक्टर का शव घर के सामने लटका देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की | लेकिन मृतक के परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है | कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का भरोसा नहीं दिया जाता | तब तक वे शव नहीं उठाने देंगे।

डॉ. सुनील राजभर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। उनकी इस तरह हत्या कर शव को लटकाया जाना अपराधियों की क्रूर मानसिकता को दर्शाता है। घटना के बाद पूरे खेतासर और आसपास के गांवों में भय और आक्रोश का माहौल है।

जौनपुर जिले में लगातार हो रही हत्याओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है | लेकिन इसके बावजूद अपराधियों में कानून का खौफ नजर नहीं आ रहा है। आए दिन हो रही हत्याओं ने आमजन को असुरक्षित महसूस करने पर मजबूर कर दिया है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!