आग लगने के वजह से दो घर जलकर हुए राख : कारण पता नहीं
जनपद अयोध्या के रुदौली विधानसभा 271 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भेलसर नेशनल हाइवे के साइड मे बने घर मे अज्ञात करणो से लगी भीषण आग ने देखते देखते विक्रल रूप धारण कर लिया इस दर्दनाक अग्निकांड मे दो घर जल कर पूरी तरह खाक हो गए पीड़ित परिवार की कई वर्षो की मेहनत से बनाई गई पल भर मे राख हो गई आग की चपेट मे आने से राम राज, पुत्र बच्चू लाल, श्याम राज पुत्र बच्चू लाल, धर्म राज, पुत्र संत राम के घर पूरी तरह जल गए घरों मे रखा सारा घरेलु खाद्य सामग्री तथा अनाज व जरुरी सामान जल कर पूरी तरह नष्ट हो गया इस अग्निकांड मे एक जानवर झुलस गया आग इतनी तेज से फैली की परिवार के लोगो ने कुछ भी सुरक्षित नहीं निकाल पाए ग्रामीणों ने साहस और एक जुटता का परिचय देते हुए प्रधान प्रतिनिधि फिराक अहमद व उनके साथी सभी की मदद से भीषण आग पर डिब्बा बाल्टी और अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाया.काफ़ी प्रयासों के बाद आग क़ो बुझा पाए इस घटना से पीड़ित परिवार क़ो छति हुई हैं समाज सेवी हेतु लाल, हर संभव मदद करने का शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार वालों को आश्वासन दिया|
Tags
