जनपद जौनपुर में शुक्रवार को थाना केराकत कोतवाली पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया और यह अभियान एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक बब्बन सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान कोतवाली चौराहा, सरायबीरू, सिहौली चौराहा, स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बाजार में आई महिलाओं व बालिकाओं को अपनी सुरक्षा केसे करनी है और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस व अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।इस दौरान महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया।उपनिरीक्षक बब्बन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेडछाड उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिससे अपराध और अपराधी पर पुलिस द्वारा अंकुस लगाया जा सके

